बीबी जी राम जी योजना आत्मनिर्भर
गांवों से विकसित भारत का रोडमैप: भट्
देहरादून।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीबी जी राम जी योजना सशक्त और आत्मनिर्भर गांवों के माध्यम से विकसित भारत निर्माण का विजनरी रोडमैप है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मनरेगा की आड़ में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगने से बौखलाया हुआ है, इसलिए दुष्प्रचार कर रहा है।
भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर के बाद अब विकसित भारत का संकल्प भी साकार हो रहा है। यह योजना पारदर्शिता, डिजिटल भुगतान और स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायतों के निर्णय से गांवों को मजबूत बनाएगी। योजना में कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं और भुगतान 15 दिन में सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध बेबुनियाद है और जनता राम जी के विचारों के साथ विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।