देहरादून के कॉलेज समारोह में बवाल, मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के बाद छात्रों में झड़प

खबर शेयर करें

देहरादून के कॉलेज समारोह में बवाल,

मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के बाद छात्रों में झड़प

देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी कॉलेज देहरादून के कार्यक्रम शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं की ऊर्जा उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाती है और आज के छात्र ही देश का वर्तमान और भविष्य हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रसंघ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उनके संबोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी।
इसी दौरान कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डांस करते हुए एक छात्र संतुलन खोकर एक छात्रा पर गिर गया। इस घटना के बाद छात्रा पक्ष के छात्रों ने विरोध जताते हुए हाथापाई शुरू कर दी। विवाद के दौरान एक छात्र को किसी का कड़ा लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
कोतवाली डालनवाला के एसएसआई कुलेंद्र रावत के अनुसार, डांस के दौरान कड़ा लगने से छात्र घायल हुआ और इसके बाद गलतफहमी के चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *