कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी केस को सीबीआई से कराने को लेकर गौचर में किया प्रर्दशन, पुलिस ने किया गिरफतार व रिहा

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली 
कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी केस को सीबीआई से कराने को लेकर गौचर में किया प्रर्दशन, पुलिस ने किया गिरफतार व रिहा
गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस महोत्सव के दौरान अंकिता भंडारी केस में सीबीआई से जांच कराऐ जाने को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा रोके जाने के प्रयास पर जब कांग्रेस कार्यकर्ता अड़े रहे तो पुलिस ने उन्हें अपने वाहनों में बिटा कर ले गये और किसान महोत्सव के समापन बाद रिहा कर दिया गया।
अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच सिटिंग जजों की निगरानी में किए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष सूरेश डिमरी मुकेश नेगी के नेतृत्व में जुलूस प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सीबीआई के सीटिंग जज से जांच होने पर ही अंकिता भंडारी को सही न्याय मिल पायेगा। इसके अलावा उनका कहना है कि इस प्रकार किसान दिवस कार्यक्रम तभी सफल हो सकते है। जब तक पहाड़ी क्षेत्रों से जंगली जानवरों को रोक थाम नहीं की जाती है। इस प्रकार के कार्यक्रम राजनैतिक उद्देश्य से किए जा रहे है।
इस मौके पर बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, हरीश नयाल, हरिकृष्ण भट्ट, अजय किशोर भंडारी, गौरव कपूर, विनोद कनवासी, जगदीश कनवासी, ताजवर कनवासी, मनोज नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, राजेश्वरी नेगी, अनिता नेगी, रजनी लिंगवाल, लीला रावत, पूनम रावत, मुकेश नेगी, मंजू खत्री सहित लगभग 80 कांग्रेसियों को गिरफ्तार व रिहा किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *