थराली पहुंचने पर कलम सिंह बिष्ट का फूल मालाओं से स्वागत।ओमान मे आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल

खबर शेयर करें

थराली पहुंचने पर कलम सिंह बिष्ट का फूल मालाओं से स्वागत।ओमान मे आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

थराली।

ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकासखंड देवाल के मुंन्दोली निवासी पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट का गृह जनपद में
पहुंचने पर जगह-जगह फूल मलाओ से स्वागत किया गया,थराली बाजार सरस्वती शिशु मंदिर मे जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन कर बक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा पूर्व सैनिक कलम सिंह की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे देश का मान बढ़ा है.उन्होंने बताया 11 से 13 दिसंबर को ओमान मे आयोजित की गई इस अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देश देशो के धावकों ने प्रतिभाग किया इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौती पूर्ण दौड़ उन्होंने 18 घंटे मे पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. नायक कलम सिंह बिष्ट ने 16 वर्षों तक गढ़वाल राइफल में सेवा दी, वर्तमान में मुंदोली राइडर क्लब की स्थापना कर युवाओं को सेना में जाने का प्रशिक्षण तथा साहसिक तथा साइकिलिंग प्रतियोगिता का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर
कर्नल ईश्वर सिंह फरस्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, भगवती पांडे,गंगा सिंह बिष्ट, प्रद्युमन सिंह भाकुनी, उमा उनियाल,कला रावत, पुष्पा बिष्ट,महेश उनियाल, बिना बिष्ट कुंवर सिंह रावत,हरीश सोनियल जिला पंचायत सदस्य,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नंदू बहुगुणा, नरेंद्र भारती,दीवान सिंह पिमोली आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *