पांडव नृत्य व रामलीला कमेटी का एकीकरण कर बनी सांस्कृतिक कमेटी का बमोथ में हुआ गठन

खबर शेयर करें

Chamoli 

पांडव नृत्य व रामलीला कमेटी का एकीकरण कर बनी सांस्कृतिक कमेटी का बमोथ में हुआ गठन

गौचर के समीपवर्ती गांव बमोथ में पांडव नृत्य व रामलीला कमेटी का एकीकरण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। जिससे रंगकर्मी जगमोहन भट्ट को अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया है।
पंचायत भवन बमोथ में ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर की अध्यक्षता तथा निवर्तमान पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर की मौजूदगी में हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी की कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष पद पर जगमोहन भट्ट के अलावा उपाध्यक्ष पद पर हरीश जग्गी, दीपचंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद पर बृजमोहन भट्ट, उप कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश पुरोहित, सचिव पद पर सुशील चौहान तथा संरक्षक पद पर जयंती प्रसाद पन्त, चक्रधर प्रसाद चमोला, प्रीतम सिंह ठाकुर का चयन किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के लिऐ किशन लखेड़ा , प्रविन्द्र सती, विजयपाल नेगी, राजेश पन्त, सुरेश रावत, सिकन्दर भट्ट, रोहित नेगी, आयुष मल्ल, सागर मल्ल, कार्तिक लखेड़ा, अंशुल भट्ट, विजय भट्ट के अलावा युवक मंगल दल व महिला मंगल दल पदेन सदस्य मनोनीत किये गये है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *