जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस की परखी सुरक्षा

खबर शेयर करें

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस की परखी सुरक्षा

पौड़ी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डबल लॉक प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन सुरक्षा, तथा सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती सहित संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः क्रियाशील रहें और तैनात पुलिस बल सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा प्रणाली और संरचना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं तत्परता को परखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन यंत्रों का समय-समय पर परीक्षण आवश्यक है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक दलों से समय पर बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, लोनिवि की सहायक अभियंता अंकिता सक्सेना, एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा से राजेन्द्र सिंह राणा, कांग्रेस से भरत रावत, तथा भाकपा से सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *