ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा पोखरी के बमोथ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, 15 लोगों को अपने चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया

खबर शेयर करें

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा पोखरी के बमोथ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, 15 लोगों को अपने चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया

चमोली 

विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा रविवार को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री के आग्रह पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाक्टर जय चौधरी, लैव टेक्नीशियन सचिन पांडेय, फार्मेसिस्ट अमित रावत, अंकित बिष्ट व देव सिंह नेगी मौजूद रहे।


एक दिवसीय इस स्वास्थ्य शिविर में 86 लोगों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा 15 लोगों को इलाज के लिए ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के लिए रैफर किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि ग्राफिक एरा हॉस्पिटल वाले ही अपने वाहन से देहरादून उपचार हेतु ले जायेंगे। तथा उपचार करने के बाद घर तक छोड़ भी देंगे। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा हॉस्पिटल अब तक जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर सैकड़ों लोगों का उपचार कर चुका है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *