चमोली
हंस फाउंडेशन सतपुली द्वारा गौचर में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 136 का हुआ परीक्षण, 36 लोगों का होगा मोतियाबिंद आपरेशन
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मेला मंच पर आयोजित हंस फाउंडेशन सतपुली के नेत्र परीक्षण शिविर में दूर दराज से आऐ 106 लोगों ने अपनी आंखों का जांच करवाई गई। जिसमें से नेत्र विशेषज्ञ को 36 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद होना पाया गया। इन सभी 36 लोगों को मोतियाबिंद का आप्रेशन करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा 10 जनवरी को अपने चिकित्सालय सतपुली ले जाया जायेगा।
हंस फाउंडेशन सतपुली के समन्वयक दीपक गुसाईं ने बताया कि जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर के अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री व्यापार मंडल चमोली के महामंत्री सुनील पंवार और समिति के आग्रह पर गौचर में नेत्र परीक्षण शिविर लगाऐ जाने की आवश्यकता बताई गई। जिस पर गुरुवार को भोले जी महाराज एवं करुणामई माता मंगला जी के आशिर्वाद से एक दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोतियाबिंद की जांच के साथ ही जरूरतमंद लोगों को चश्मे व दवाइयां भी निशुल्क वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 136 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई जिसमें से 36 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद होना पाया गया। इन सभी 36 लोगों को 10 जनवरी को सतपुली चिकित्सालय ले जाने व खाने की व्यवस्था हंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क की जाएगी और आप्रेशन करने के बाद गौचर तक पहुंचाया जायेगा।
