भगवती कालिंका मैदयुल देवी रथ यात्रा पोखनी पहुंची लोगों ने भव्य स्वागत किया।

खबर शेयर करें

भगवती कालिंका मैदयुल देवी रथ यात्रा पोखनी पहुंची लोगों ने भव्य स्वागत किया।

 

ज्योतिरमठ

चमोली भगवती कालिंका मेंदयुल धार देवी रथ यात्रा अनसूया आश्रम से लौटने के बाद दशोली विकासखंड से वापस ज्योतिरमठ विकासखंड के पोखनी गांव पहुंची यात्रा पैदल ही चलती है 10 किलोमीटर कठिन रास्तों से चलकर यहां पहुंची यहां लोगों ने जोरदार सुंदर स्वागत किया।

भगवती अपनी ध्यांणीयो के दर्शन के बाद देव मंदिरों में भेंट कर उन पौराणिक स्थान को भी पहुंचती है जहां देवी देवताओं के मेले हुआ करते हैं। ऐसे दर्जनों गांव है जहां देवी देवता की रथ यात्रा होती है वहां भगवती परिक्रमा करती है अनसूया आश्रम से लौटकर मंडल घाटी होते हुए देवलधार,गवाड,सगर गंगोल गांव, गोपेश्वर, हल्द पानी, चमोली पीपल कोठी पाखी,मठ झडेता,वेमरु, स्यूंण होते हुए पोखनी गांव पहुंचकर महिला पुरुषों ने भगवती का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। आज भगवती देवस्थानों के दर्शन कर पंचायती भत्ता लेने के बाद अपने भाई जाख राजा से मिली उसके बाद आज यात्रा शिव मंदिर दर्शन का लांजी गांव पहुंचेगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *