संयुक्त समन्वय समिति तहसील कर्णप्रयाग ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर डिजिटल क्राप सर्वे कार्य कराऐ जाने का विरोध किया*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*संयुक्त समन्वय समिति तहसील कर्णप्रयाग ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर डिजिटल क्राप सर्वे कार्य कराऐ जाने का विरोध किया*

संयुक्त समन्वय समिति तहसील कर्णप्रयाग (चमोली) ने तहसील मुख्यालय कर्णप्रयाग के परिसर में उद्यान, राजस्व, गन्ना एवं कृषि विभाग के मान्यता प्राप्त प्राप्त संगठनों द्वारा डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य विभागीय कार्मिकों से कराऐ जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। तथा सरकार से आग्रह किया कि कार्मिकों की व्यवहारिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुऐ दबाव एवं दंडात्मक कार्यवाही को समाप्त किया जाये।


धरना प्रदर्शन में बैठे संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि डिजिटल क्राप जैसे व्यापक एवं तकनीकी कार्य को अन्य राज्यों की भांति निजी सर्वेयरों के माध्यम से कराया जाना अधिक व्यवहारिक एवं प्रभावी होगा। विभागीय कार्मिकों पर इस अतिरिक्त कार्यभार के कारण उनके नियमित दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। तथा मानसिक एवं शारीरिक दबाव भी बढ़ रहा है।
धरना स्थल पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों तहसील नोडल अधिकारी अनुसूया बैनोला , देवेन्द्र वर्त्वाल व विवेक रावत सहित सभी सदस्यों ने फार्मर रजिस्ट्री के संदर्भ में जनपद उत्तरकाशी में कृषि विभाग के कार्मिकों पर की गई कार्यवाही की कड़ी निन्दा करते हुऐ इसे अन्यायपूर्ण बताया और इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज से एग्री स्टेक डीसीएस / फार्मर रजिस्ट्री का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जायेगा तथा प्रदेश समन्वय समिति उत्तराखंड के पत्रांक संख्या 03 / संयुक्त मोर्चा दि . 10- 3- 2026 के ज्ञापनानुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *