डोईवाला
डोईवाला में मेगा रोजगार मेले का आयोजन,सैकड़ो युवा हुए शामिल।

डोईवाला के शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय डिग्री कॉलेज में क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया ।
जिसमें 30 से अधिक कंपनियों ने डोईवाला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करते हुए 900 से अधिक वैकेंसी पर युवाओं का साक्षात्कार किया।
रोजगार मेले का क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने उद्घाटन किया जिसमें बड़ी संख्या में निजी कंपनियों ने पहुंचकर युवाओं से आवेदन प्राप्त किये और उनका साक्षात्कार किया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के बैनर तले इस मेले में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया।
जहाँ एक और रोजगार प्राप्त कर चुके युवक व्युतियों के चेहरे पर खुशी नजर आई तो वही दूसरी ओर कई युवा परेशान भी नजर आए उनका मानना था कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कई कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाई जिससे युवाओं में नाराजगी भी देखने को मिली ।