बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी टाटा सूमो पिकअप वाहन से भिड़ी, पुलिस ने सात लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर

खबर शेयर करें

चमोली 

बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी टाटा सूमो पिकअप वाहन से भिड़ी, पुलिस ने सात लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर

बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो और पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना के दौरान वाहन में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई जिसके बाद बद्रीनाथ हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। और लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर यातायात व्यवस्था को संभाली। और घटना में घायल सात यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। सभी लोग ख़तरे से बाहर बताये जा रहे हैं।
बद्रीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के समीप सिरोली में हुई इस घटना में यात्री वाहन में सवार उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले शिव शंकर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि वाहन में कुल आठ यात्री सवार थे। जिनमें से सभी सात घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। सभी लोग यूपी और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं घटना के बाद वाहन चालक कुशन कुमार ने कहा कि अब यात्रियों को हरिद्वार तक भेजने के लिए पैसे भी नहीं है। कोतवाल बिनोद थपलियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा करना चमोली पुलिस का मुख्य काम है। सभी श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था की जायेगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *