Chamoli
*कर्णप्रयाग में नगरपालिका व पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण*
नगरपालिका कर्णप्रयाग के पिंडर पुल क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, व बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के विरुद्ध नगरपालिका परिषद कर्णप्रयाग एवं कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम के द्वारा सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर किये गये अस्थाई व अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और आम जनता को हो रही असुविधा से राहत मिल सके। इस अभियान के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान नगरपालिका व पुलिस प्रशासन ने संवंधित व्यक्तियों को कड़ी हिदायत देते हुऐ कहा गया है कि भविष्य में किसी भी दशा में पुनः अतिक्रमण न किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
