केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम में वंदे मातरम द्वितीय चरण के कार्यक्रम का आयोजन।
थराली।
प्रति विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के केंद्रीय विद्यालय एसएसबी ग्वालदम में बुधवार को वंदे मातरम् कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमहानिरीक्षक डी. एन. भोंम्बे ने की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता उपनिरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वंदे मातरम् गीत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा की गई थी तथा इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को इसके भावार्थ एवं स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में 250 छात्र छात्राए एवं विद्यालय के प्राध्यापक, एसएसबी की ओर से आरक्षी सामान्य अहीरे सुनील उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करना रहा।