राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न*

खबर शेयर करें

चमोली 
*राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न*

राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर चमोली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बन्दरखंड में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा श्री देवेंद्र गिरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर, प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्री कैलाश चंद्र खाली, तथा सहायक अध्यापक श्री त्रिलोक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष सूचना प्रौद्योगिकी श्री मनीष नेगी एवं व्याख्याता सूचना प्रौद्योगिकी श्री अरविंद रावत की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.पी. पुरोहित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सात दिवसीय शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गई। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता रैली, श्रमदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। स्वयंसेवियों ने ग्राम बन्दरखंड में सक्रिय सहभागिता करते हुए समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी आशीष बर्तवाल (फार्मेसी प्रथम वर्ष), उत्कृष्ट अनुशासन पूनम कंडारी (आईटी), सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर प्रिया पंवार (सिविल प्रथम वर्ष), सामाजिक सेवा पुरस्कार प्रियांशु रावत (फार्मेसी प्रथम वर्ष), डॉक्यूमेंटेशन एवं मीडिया संजना (सिविल प्रथम वर्ष), सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण मित्र भूमिका (सिविल प्रथम वर्ष), सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक अनुष्का कनवासी (फार्मेसी प्रथम वर्ष), सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था प्रमुख अनुराग गैरोला (सिविल प्रथम वर्ष),
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संरक्षण प्रियांशु (सिविल प्रथम वर्ष), नियमित उपस्थिति एवं समर्पण अनुशिका (फार्मेसी प्रथम वर्ष) शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ विशेष शिविर का विधिवत समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना का यह विशेष शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *