जनपद की गंगा/यमुना घाटी में आजकल गुलदार की धमक आबादी क्षेत्र में बनी है। जिससे लोग दहशत में हैं

खबर शेयर करें

उतरकाशी में गुलदार का आतंक, युवक पर झपटा गुलदार किया जख्मी ।

उत्तरकाशी 

जनपद की गंगा/यमुना घाटी में आजकल गुलदार की धमक आबादी क्षेत्र में बनी है। जिससे लोग दहशत में हैं। बीते गुरुवार की शाम को गुलदार बड़कोट नगर पालिका के एक मेडिकल स्टोर में जा घुसा। और आज गंगा घाटी के मुस्टिकसोड में स्कूटी सवार पर झपटा मार कर जख्मी कर दिया। युवक जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। स्थानीय लोगो ने वन विभाग से गुलदार के धमक वाले क्षेत्रों में गश्त करने की मांग की है।

आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं लगभग 7 बजे मुस्टिकसोड मोटर मार्ग पर स्थान मंजुल पानी के नीचे सोनपाल पुत्र धन सिंह राणा, ग्राम मस्ताडी, बड़ागाडी उपतहसील जोशियाड़ा, जो अपनी स्कूटी से घर से उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी नाईट ड्यूटी पर आते समय गुलदार ने हमला किया। जिससे युवक जख्मी हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। मामले को लेकर RO मुखेम रेंजर को अवगत करा दिया गया हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *