महाविद्यालय कर्णप्रयाग में गणतंत्र दिवस पर एनएसएस ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

 

Chamoli 

महाविद्यालय कर्णप्रयाग में गणतंत्र दिवस पर एनएसएस ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान


डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में 77 वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की भावना को साकार करना एवं विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना रहा है।
स्वच्छता अभियान में एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा और कार्यक्रम अधिकारी नेहा तिवारी पांडेय के दिशा निर्देशन में एन.एस. एस. के स्वंय सेवियों ने इस अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने व देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. कविता पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवी नाॅट मी बट यू सिद्धांत वाक्य से प्रेरित होकर निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. शालिनी शैली, डॉ. दिशा शर्मा एवं शैक्षिणेतर कर्मचारी, छात्र संघ पदाधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *