एन. एस. एस. के स्वंय सेवियों ने शिविर के छठवें दिन सामाजिक विषयों पर निकाली जन जागरूकता रैली

खबर शेयर करें

चमोली 
एन. एस. एस. के स्वंय सेवियों ने शिविर के छठवें दिन सामाजिक विषयों पर निकाली जन जागरूकता रैली

राजकीय पालीटेक्निक गौचर के एनएसएस इकाई के छात्र छात्राओं ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान छठवें दिन विभिन्न विषयों पर आधारित सामाजिक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड से मुख्य बाजार तक निकाली गई इस रैली के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा स्वास्थ्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया गया।स्वयंसेवियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने “स्वच्छ गांव – स्वस्थ गांव”, “प्लास्टिक हटाओ – पर्यावरण बचाओ”, “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” जैसे नारों से वातावरण को जागरूकता से भर दिया। स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने भी इस पहल की सराहना की और सकारात्मक सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम अधिकारी
डीo पीo पुरोहित के निर्देशन में जहां ऐ रैली अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई वहीं दूसरी ओर इस आयोजन से स्वयं सेवियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी सुदृढ़ हुई तथा शहरवासियों में में सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *