राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयुर्वेद चिकित्सालय एवं आयुष विभाग ने किया चमोला गांव में कार्यक्रम

चमोली।

विकासखंड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत चमोला ग्राम में आयुष विभाग एवं आयुर्वेद चिकित्सालय ने वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें गांववासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी गांववासियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्र गीत का गायन किया गया।

राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयुर्वेद चिकित्सालय एवं आयुष विभाग ने किया चमोला गांव में कार्यक्रम
वैद्य हिमांशु डिमरी ने भारत राष्ट्र की सुंदरता एकता एवं उसका विश्व में महत्व का परिचय देते हुए गीत का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह सराहनीय कदम चार चरणों में चलेगा जिसका जिसका दूसरा चरण 2026 जनवरी को होगा ।

समापन के इस अवसर पर चिकित्सालय परिवार ने सभी सम्मिलित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समीर मिश्रा, संजोग कुमार, सतेंद्र कुमार, पवन चमोली , अमिता नेगी , सचिन देवली , गोदाम्बरी देवी , विजया देवी, सुलोचना देवी आदि उपस्थित रहे ।