ऑपरेशन प्रहार, दून पुलिस ने 2 नशा तस्करों को दबोचा 2 किलो गांजा व 180.16 ग्राम चरस बरामद

खबर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार, दून पुलिस ने 2 नशा तस्करों को दबोचा

2 किलो गांजा व 180.16 ग्राम चरस बरामद

देहरादून।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलोग्राम अवैध गांजा तथा 180.16 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ऋषिकेश में 2 किलो गांजा बरामद
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 26 जून को चेकिंग अभियान के दौरान शिवाजी नगर गली नंबर-20 से विकास साहनी पुत्र विजय साहनी निवासी शिवाजी नगर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 255/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
सेलाकुई में 180.16 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
थाना सेलाकुई पुलिस ने डिक्सन कंपनी के ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान सोमवीर सिंह (54 वर्ष) पुत्र रघुराज सिंह चौहान निवासी कासमपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ (हाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी, सेलाकुई) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 180.16 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में मुकदमा संख्या 84/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *