चमोली
उत्तरांचल उत्थान परिषद के तत्वावधान में पंचायत जन प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ सिमली में आयोजन
उत्तरांचल उत्थान परिषद के तत्वावधान में पंचायत प्रतिनिधियों का एक सम्मेलन कार्यक्रम अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री के सानिध्य में औधौगिक नगरी सिमली में आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल व थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। हम सबका लक्ष्य गांव में सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान के प्रति ध्यान देकर उसका विकास करने की ओर होना चाहिऐ। तभी हमारा उद्देश्य सफल हो सकता है। हमारा गांव विकसित होगा तो जिला विकसित होगा।
इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता डॉ शैलेन्द्र जी प्रांत प्रचारक उत्तराखंड प्रांत, विधायक अनिल नौटियाल व विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुऐ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को पहुंचाने तथा योजनाओं का सफल संचालन करने हेतु आह्वान किया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरूण मैठाणी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पवित्रा बिष्ट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज गेड़ी, जड़ी बूटी शोध संस्थान के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री वलवीर गुनियाल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम कठैत, वीरेंद्र राणा, रेखा बिष्ट, दिव्या भारती, अनिता रावत, गैरसैंण की प्रमुख दुर्गा देवी, नारायणबगड़ प्रमुख चन्दोला जी, संघ प्रचारक पवन जी के अलावा पोखरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नारायणबगड़ व देवाल विकासखंड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
