चमोली
विकासखंड पोखरी की संकुल केन्द्र गिरसा में आयोजित हुई गणित विजार्ड प्रतियोगिता
एनपीआरसी गिरसा की संकुल स्तरीय गणित विजार्ड प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरणा का छात्र – धेर्य रावत ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिवाई का छात्र शौर्य कुमार ने द्वितीय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी के छात्र अनुज कण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंगलिश स्पेलिंग जीनियस में रा. प्रा. वि. गिरसा से अभिषेक ने प्रथम, राप्रावि सिवाई से आरोही ने द्धितीय व सृष्टि राप्रावि गिरसा से सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 03 की निपुण विधार्थी प्रतियोगिता में दिव्यम राप्रावि सिवाई से दिव्यम ने प्रथम, राप्रावि पैणी से अमन ने द्वितीय, तथा राप्रावि कण्डारी गाँव से ध्रुव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अबेकस प्रतियोगिता में राप्रावि सिवाई से शौर्य कुमार प्रथम, व राप्रावि पैणी से अनुज कण्डारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका दीपा उनियाल, श्री सती जी, कंडेरी जी, दीपक मैखुरी, विजय सिमल्टी, प्रदीप नेगी, देवी प्रसाद पुरोहित, ताजबर रावत, फिरोज अहमद तथा अभिवावक गण उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक विजय सिमल्टी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर पोखरी में प्रतिभाग करना है। उन्होंने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।