ए एस जी नेत्र अस्पताल ने ड्राइवरों के लिए शुरू की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी योजना
, 11 फरवरी तक चलेगा विशेष शिविर
देहरादून।
देश की अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्था (एएसजी नेत्र अस्पताल) ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और ड्राइवरों की बेहतर दृष्टि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक पहल की शुरुआत की है। इस अभियान को (ड्राइवर दृष्टि) नाम दिया गया है।

इस पहल के अंतर्गत ऑनलाइन कैब ड्राइवर्स (ऑनलाइन टैक्सी चालक), सरकारी ड्राइवर्स (सरकारी वाहन चालक) एवं ऑटो ड्राइवर्स (ऑटो रिक्शा चालक) के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा ए एस जी आई अस्पताल के सभी केंद्रों पर प्रदान की जा रही है।
ए एस जी आई अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ड्राइवरों की स्पष्ट दृष्टि न केवल उनकी आजीविका के लिए आवश्यक है, बल्कि यात्रियों एवं समाज की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय रहते मोतियाबिंद का उपचार न होने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत पात्र ड्राइवरों की निःशुल्क नेत्र जांच विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यकता होने पर पूरी तरह निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की जाएगी। अस्पताल की ओर से यह सेवाएं अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ प्रदान की जाएंगी।
एस जी आई अस्पतालके प्रवक्ता ने बताया कि,
“हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं है, बल्कि समाज के उन वर्गों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा पहुंचाना है, जो प्रतिदिन सड़क पर लाखों लोगों की सुरक्षा से जुड़े होते हैं। ‘ड्राइवर दृष्टि अभियान के माध्यम से हम ड्राइवरों को बेहतर दृष्टि और सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं।”
उन्होंने बताया कि सभी पात्र ड्राइवर अपने नजदीकीए एस जी आई अस्पताल सेंटर (एएसजी नेत्र अस्पताल केंद्र) पर पहचान पत्र के साथ संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते है।