Chamoli
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में जुटी, कर्णप्रयाग में सुभाष रावत व महेश खण्डूरी को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस संगठन को उत्तराखंड में मजबूत करने के लिऐ चलाऐ जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कर्णप्रयाग में नई टीम का गठन किया गया है। जिसमें सुभाष रावत को ब्लॉक अध्यक्ष, उत्तम तोपवाल को ब्लॉक महामंत्री, महेश खण्डूरी नगर अध्यक्ष, संजय रावत को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सृजनात्मक संगठन अभियान के पर्यवेक्षक शिव सिंह रावत और सह पर्यवेक्षक कपूर पंवार की मौजूदगी में हुऐ संगठन की इस बैठक में निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग ईश्वर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, नगरपालिका गौचर के अध्यक्ष संदीप नेगी, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेतागग मौजूद रहे।
बैठक में पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा नई टीम को शुभकामनाएं दी गई। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नये पदाधिकारियों के ऊर्जावान नेतृत्व में कर्णप्रयाग क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई धार मिलेगी और आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुऐ कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी संगठन को गांव – गांव तक पहुंचाना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
