नौगांव के तुनालका में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।
बडकोट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत तुनालका के राजकीय उच्च विद्यालय मुराडी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में श्याम डोभाल (प्रभारी, टिहरी लोकसभा – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार) तथा तहसीलदार रेनू सैनी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर रहकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में कुल 08 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल मामलों के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रमुख शिकायतें राष्ट्रीय राजमार्ग के कटान से संबंधित रहीं, जिनमें ग्रामीणों ने प्रतिकर की समस्या भी प्रमुखता से उठाई।
इस अवसर पर विजय बधानी, तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी मदन मोहन शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।