चमोली/ गैरसैंण
विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन।जिला प्रशासन ने सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
आगामी विधानसभा बजट सत्र ( 09 मार्च 2026) को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत विधानसभा परिसर में सम्बधित विभागों से बजट सत्र की व्यवस्थाओ का गहनता से जानकारी ली एवं सम्बन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, शौचालय / सफाई, मेडिकल सुविधा, पेयजल सुविधा , वाहन पार्किंग, सफाई, स्ट्रीट लाईट हैलीपैड, एटीएम,वाहन ,विद्युत,भोजन,आवासीय व्यवस्था ,सीसीटीवी कैमरे, पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने ,इसके अलाव सत्र के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने,फेरी लगाने वाले, मजदूरों और होमस्टे में आने वाले लोगों का सत्यापन गहनता से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। सत्र के दौरान अन्य प्रदर्शनों की संभावना के कारण विशेष एहतियात बरतने के भी सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर एनएच के अधीक्षण अभियंता ओमकार को तीन के भीतर खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे में पानी की निकासी एवं सड़क को गड्ढा मुक्त के स्पष्ट निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारिर्यो को जो दायित्व सोपा गया है वे उनका निर्वहन भली-भांति करें साथ ही जिन अधिकारियों अन्य मैनपॉवर से संबंधित सामग्री की आवश्यकता है वे अपर जिलाधिकारी एवं विधानसभा सत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी असीम देब सहित सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
