शहर से देहात तक संघन चेकिंग, संदिग्धों पर नजर/एसएसपी के निर्देश पर पूरी रात चला तलाशी अभियान/सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई गई विजिबिलिटी।

शहर से देहात तक संघन चेकिंग, संदिग्धों पर नजर/एसएसपी के निर्देश पर पूरी रात चला तलाशी अभियान/सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई गई विजिबिलिटी।

देहरादून।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में दून पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर से लेकर देहात तक पुलिस की अलग-अलग टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

शहर से देहात तक संघन चेकिंग, संदिग्धों पर नजर/एसएसपी के निर्देश पर पूरी रात चला तलाशी अभियान/सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई गई विजिबिलिटी।

बुधवार को पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निजी और सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनके सत्यापन से संबंधित जानकारी भी जुटाई।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए। इसके तहत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शहर से देहात तक संघन चेकिंग, संदिग्धों पर नजर/एसएसपी के निर्देश पर पूरी रात चला तलाशी अभियान/सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई गई विजिबिलिटी।

इस अभियान के दौरान जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।