पोखरी के सरणाचांई में दी भालुओ ने दस्तक, ग्रामीणो ने भगाया वे पेड़ पर चढ़ गये

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली

पोखरी के सरणाचांई में दी भालुओ ने दस्तक, ग्रामीणो ने भगाया वे पेड़ पर चढ़ गये

विकासखंड पोखरी क्षेत्र के गांवो में भालू का आतंक कम होने का नाम नही है। हालांकि वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त मार रही है।
पोखरी क्षेत्र के सरणाचांई, चरपाणी,सौड़ामंगरा में तीन भालुओ का दल घूमने से लोगो का जीना हराम बना हुआ है। सरणा के ग्राम प्रधान केसर सिंह ने बताया कि उनके गांव सरणाचांई से लेकर चरपाणी तक तीन भालुओ की टोली घूमती देखी गयी है। ग्रामीणो के शोर शराबा से भालू पेड़ पर चढ़कर छिपने का प्रयास कर रहे है, जो कि तब तक कैमरे में कैद हो गये। सौड़ामंगरा के सामाजिक कार्यकर्ता रणबीर नेगी, व बीणा गांव के कपिल बर्त्वाल ने कहा कि भालुओ का सख्त खतरा बना है। उन्होने कहा कि वन विभाग की टीम भी गाड़ी का हूटर बजाकर व स्पीकर से घूम-घूम कर ग्रामीणो को सतर्क कर रहे। लेकिन उनके पास भी इस व्यवस्था के अलावा भालुओ को मारने के आदेश नही है। कहा कि ग्रामीण कनस्तर व थालियां व आतिशबाजी कर भालुओ से अपनी सुरक्षा कर रहे है। उधर सिमलासू के ग्राम प्रधान उत्तम सिंह ने कहा कि गांव के पास जंगल में भालुओ के देखा और ग्रामीणो ने शोर शराबा कर भगाया। कहा कि भालू दो बच्चो के साथ में चल रहा है।
वन विभाग के फॉरेस्ट वीरेन्द्र सिंह व मोहन सिंह ने वताया कि वे क्षेत्र में गीतगाकर लोगो को सतर्क कर रहे है, और जहां से जिस गांव से भी भालू की सूचना मिल रही है, वहीं पहुंच रहे है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *