जनपद में हुई बर्फबारी से निम्नलिखित मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से अवरुद्ध हैं।

खबर शेयर करें

चमोली 

जनपद में हुई बर्फबारी से निम्नलिखित मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से अवरुद्ध हैं।

कर्णप्रयाग–थराली–ग्वालदम मोटर मार्ग ग्वालदम से लगभग 300 मीटर आगे पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध है।

गोपेश्वर मण्डल–चोपता मोटर मार्ग
कि.मी. 36 से कि.मी. 50 के मध्य बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है।

सिमली–गैरसैंण मोटर मार्ग
काली माटी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है।

राष्ट्रीय राजमार्ग (जोशीमठ–बद्रीनाथ मोटर मार्ग)
हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है।

उक्त सभी मार्गों पर यातायात सुचारू किए जाने का कार्य प्रगति पर है।सभी आमजन से अपील है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *