गौचर / चमोली।
समग्र शिक्षा के तहत विकासखंड पोखरी के संकुल केन्द्र थालाबैड में हुई निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता
विकासखंड पोखरी के संकुल केंद्र थालाबैड में समग्र शिक्षा योजना के तहत निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता, गणित विजार्ड एवं स्पेल जीनियस अबेकस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संकुल के पूर्व समन्वयक राकेश भट्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की आयोजन से बच्चों को मंच प्रदान होता है और बच्चे सामूहिक रूप में एक दूसरे से सीखते हैं हमारा बच्चों के बेहतर प्रदर्शन हेतु समाहित प्रयास करना है। संकुल स्तर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणथाला में प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ग्राम सभा के प्रधान श्री दीपक थपलियाल जी प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी प्राथमिक विद्यालय कंसारी के एसएमसी अध्यक्ष श्री संतोष लाल जी एवं अन्य अभिभावकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्राकृतिक सौंदर्यताओं से भरपूर विद्यालय का मनमोहक वातावरण में प्रतियोगिता आयोजित की गई इस अवसर पर प्रधान जी द्वारा छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर जीत सिंह बुटोला, श्रीमती सुनीता थपलियाल प्रधानाध्यापक, सी आर पी श्रीमती मेघा सती ने अपने विचार व्यक्त किये।प्रतियोगिता में संकुल के सभी प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विकासखंड स्तर से संकुलों में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गठित समिति ने प्रतियोगिताओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में गणित विजार्ड में कुमारी ज्योति प्राथमिक विद्यालय कनक चौरी ने प्रथम स्थान, मास्टर आरुष प्राथमिक विद्यालय ताली ने द्वितीय स्थान, कुमारी दिया प्राथमिक विद्यालय थाला नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में मास्टर आयुष प्राथमिक विद्यालय थालाबैड ने प्रथम, आरभ ब्राह्मण थाला ने द्वितीय, मास्टर कृष थाला नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 3 के छात्र-छात्राओं हेतु निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में कुमारी आयशा प्राथमिक विद्यालय खानी ने प्रथम स्थान, कुमारी अश्वनी अवनी प्राथमिक विद्यालय कनकचौरी ने द्वितीय, एवं यतिन प्राथमिक विद्यालय थाला नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर अबेकस प्रतियोगिता में आरम्भ पी एस ब्रा थाला ने प्रथम, आरुष ताली ने द्वितीय एवं आश्रित वली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन सत्र में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र एवं सभी अन्य प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है । निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु डीबीटी के माध्यम से धनराशि पुरस्कार के रूप में दिए जाने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं प्रतिभागी गुरुजनों को मिष्ठान वितरण के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीत सिंह बुटोला जी द्वारा समापन सत्र की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रकाश गढ़वाल जीत सिंह बुटोला सुनीता थपलियाल बलबीर राणा सुखदेव गुसाई बलवीर राणा गजेंद्र नेगी संतोष सिंह चंद्रकला नौटियाल , सावित्री सुप्रियल बीना बासकडी मेघा सती आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
