खेल महाकुंभ के तहत उमावि बमोथ में हुई विद्यालयों की प्रतियोगिता, 3000 मीटर दौड़ में बमोथ का आयुष कुमार

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 

*खेल महाकुंभ के तहत उमावि बमोथ में हुई विद्यालयों की प्रतियोगिता, 3000 मीटर दौड़ में बमोथ का आयुष कुमार रहा प्रथम*
विकासखंड पोखरी के तहत जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में स्कूली छात्र छात्राओं ने दमखम के साथ प्रतिभाग किया। दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह कोहली ने किया। बमोथ की प्रधान रूचि देवी ठाकुर के प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि जो स्कूल प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे 1100 रूपये का इनाम दिया जाएगा।


यहां हुई अंडर – 19 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में बमोथ का आयुष कुमार ने प्रथम, राजकीय इंटर कालेज सरमोला के अखिल कंडारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 1500 मीटर की दौड़ में राइका सरमोला के अभिषेक व ऋतिक ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। 600 मीटर दौड़ में प्रतिमन, सिद्धार्थ व आयुष ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सरमोला के मोहित ने प्रथम, उमावि बमोथ के शिव कुमार ने द्वितीय व हाई स्कूल क्वींठी के सुशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में सरमोला के छात्र मोहित ने प्रथम, उमावि बमोथ के सिद्धार्थ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कालेज सरमोला के छात्र मयंक ने प्रथम, बमोथ के नरेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।
बालिका वर्ग की 600 व 400 मीटर दौड़ में क्वींठी की छात्रा उर्वशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 व 100 मीटर दौड़ में क्वींठी की मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर की दौड़ में भी क्वींठी की ही छात्रा खुशी प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक की प्रतियोगिता में बमोथ का अर्चित ने प्रथम, सरमोला के मयंक ने द्वितीय व बमोथ के नरेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में क्वींठी ने प्रथम और सूगी करछुना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बमोथ ने प्रथम, क्वींठी ने द्वितीय, सूगी करछुना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में बमोथ की छात्रा अमिषा व मानसी ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं को सम्पन्न करवाने में प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, सहायक अध्यापक गौरव पुरोहित, जगजीवन कनवासी, कल्याण सिंह चौधरी, महेंद्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह राणा, रमेश रावत, सूरज चौहान, पंकज थपलियाल, देवेन्द्र वर्त्वाल, राजेश पन्त, रितिका जोशी, मोनिका थपलियाल, देवेन्द्र कुमार, सुश्री निक्की पंवार, कर्मचारी सुनील जग्गी, पुष्पेन्द्र रावत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *