उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश की तिथि 20 फरवरी तक बढ़ाई गई ।

खबर शेयर करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश की तिथि 20 फरवरी तक बढ़ाई गई ।

 थराली।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि को 20 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय तलवाडी के प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने बताया सस्था मे अध्यनरत सभी छात्रो की 16 फरवरी 2026 से वार्षिक, सेमेस्टर कक्षाओं की मुख्य, बैक एवं अंक सुधार परीक्षाएं प्रारंभ कराई जा रही है।उन्होंने बताया सभी छात्र परीक्षा कार्यक्रम उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है और जनवरी 2026 सत्र के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक विस्तारित कर दी है। उन्होंने अध्ययन केंद्र में अध्यनरत सभी छात्र परीक्षा या परीक्षा परिणाम का इंतजार किए बिना 20 फरवरी तक अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा एवं प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर शंकर राम से या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *