राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।

खबर शेयर करें

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।

 थराली/चमोली 
के द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त तत्काल प्रभाव से ‘राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी, (चमोली)’ का नाम ‘स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी स्व० आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी (चमोली)’ किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने बताया कि पेशावर कांड के वीर सेनानी के नाम पर महाविद्यालय तलवाड़ी का नामकरण महाविद्यालय परिवार सहित क्षेत्र की जनता के लिए गर्व का विषय है। इसके द्वारा हम अपने ऐतिहासिक नायकों को जनस्मृति में सदैव के लिए अविस्मरणीय बनाते हैं। नाम परिवर्तन समिति में डॉ ललित जोशी, डॉ शंकर राम, मोहित उप्रेती,रजनी नेगी, डॉ खेमकरण सहित सेनानी परिवार के एडवोकेट यशवंत सिंह फरस्वाण तथा गोपाल सिंह फरस्वाण उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *