गिरसा संकुल स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की खेल कूद प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल सिवाई के छात्र अर्पित ने सबसे ज्यादा मेडल जीत कर विद्यालय का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें

चमोली 

गिरसा संकुल स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की खेल कूद प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल सिवाई के छात्र अर्पित ने सबसे ज्यादा मेडल जीत कर विद्यालय का नाम किया रोशन

विकासखंड पोखरी की गिरसा संकुल के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शरद कालीन एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल सिवाई के छात्र अर्पित ने सबसे ज्यादा मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री जी द्वारा किया गया।
एनपीआरसी, विजय प्रसाद सिमल्टी के संचालन में हुऐ इस खेल प्रतियोगिता में गिरसा के समस्त प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिवाई का छात्र वंश, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में देवांशी, 100 मीटर दौड़ में सृष्टि, 200 मीटर दौड़ में उर्वशी तथा 400 मीटर दौड़ में भावना विजेता बने। जबकि जूनियर वर्ग की हुई सभी प्रतियोगिताओं में जूनियर हाईस्कूल सिवाई ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस विद्यालय के छात्र अर्पित ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल दिलाने में जूनियर हाईस्कूल सिवाई का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में कार्यक्रम के अध्यक्ष पी सी सिमल्टी, प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल सिवाई, अध्यापक प्रदीप नेगी, भगत नेगी, दीपक मैखुरी, फिरोज अहमद, कमल असवाल, कमलेश सती, देवेंद्र पुरोहित, श्रीधर तिवारी, हरेन्द्र फस्वान, सतीश कण्डेरी, रामेशरी मैवाड, रत्ना सती सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने आपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *