ताइक्वांडो परीक्षा में बच्चों ने मारी बाजी।

खबर शेयर करें

ताइक्वांडो परीक्षा में बच्चों ने मारी बाजी।

 

देहरादून।

ताइक्वांडो देहरादून की ओर से बल्लूपुर रोड स्थित एक्सप्लोर्स डेकेयर प्ले स्कूल में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नई पट्टिकाएं प्राप्त कीं।

सफेद से पीली पट्टिका में आयनशी गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पीली पट्टिका प्राप्त की। वहीं, पीली से हरी पट्टिका में अभिनव माधव ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए हरी पट्टिका हासिल की। हरी से हरी प्रथम पट्टिका में आरना वंद्य शर्मा ने सफलता प्राप्त की, जबकि हरी प्रथम से नीली पट्टिका में शनाया ने अपनी मेहनत से नीली पट्टिका पाई। इसके अलावा, नीली से नीली प्रथम पट्टिका में अन्वी, अबीर नौटियाल, गौतम गणेश और निविद्या डबराल ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नीली प्रथम पट्टिका प्राप्त की।

कार्यक्रम में एक्सप्लोर्स डेकेयर स्कूल की चेयरमैन निधि गुलेरिया ने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और आज उनकी मेहनत का फल उन्हें सफलता के रूप में मिला है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, ताइक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने सभी पट्टिका प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों का प्रदर्शन प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से राज्य में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *