डीपीएस देहरादून को एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में पहला स्थान
देहरादून,
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) देहरादून ने एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग अवार्ड 2025 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए देहरादून और पूरे उत्तराखंड राज्य में को-एड डे स्कूल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.के. सिंह ने यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित होटल पुलमैन, एरोसिटी में आयोजित समारोह में ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान डीपीएस परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रबंधन के समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारी सफलता का श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को ऊंचा उठाने में योगदान दिया है।”
यह उपलब्धि डीपीएस देहरादून की शैक्षिक उत्कृष्टता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।