गोचर / चमोली
*निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार ने अपनी हार के कारणों की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय विकास हेतु निरन्तर प्रयासरत के लिए जन कल्याण मंच का किया गठन*
निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार ने चुनावी हार के कारणों पर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर समीक्षा की तथा क्षेत्रीय विकास हेतु जन कल्याण मंच का गठन किया गया।
निकाय चुनाव गोचर में अध्यक्ष पद पर अपनी हार स्वीकार करते हुऐ तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार ने अपनी हार के कारणों की समीक्षा करने तथा आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए समर्थकों के साथ बैठक की।और कहा कि आगे भी जन सरोकारों, क्षेत्रीय विकास और समाजिक मुद्दों के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।
मंगलवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मी प्रसाद खाली जी ने की। बैठक में उपस्थित सभी समर्थकों की सहमति से स्वतंत्र जनकल्याण सेवा मंच गौचर (गैरराजनीतिक) संगठन का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुनील पंवार को अध्यक्ष, कुशाल सिंह नेगी को महासचिव, श्रीमती विमला कोहली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
इस अवसर पर गोविंद विष्ट अर्जुन नेगी, मनीष चौहान, प्रेम सिंह नेगी, सुनील शाह, मनीष कोहली, गिरीश शाह, संतोष कोहली, विक्रम नेगी, ईश्वर नेगी, शुभम सिमल्टी, लक्ष्मी प्रसाद खाली, भीम सिंह गुसाईं, भरत सिंह नेगी, पुष्कर सिंह सगोई, जगदीश रावत, शिशुपाल सिंह सगोई, किशन पंवार, दिनेश सिंह, अरविंद असवाल, रोशन चौधरी, पवन तोमर, बलदेव सिंह, पप्पू बिष्ट, महावीर सिंह, नवीन सिंह, अनूप नेगी, दर्शन सिंह, मनीषा, प्रेम लाल आर्य, प्रेम पंवार, अनूप नेगी, दरमान सिंह रावत, सतीश चंद्र, गीता रावत, दीपा देवी, सुमन देवी, सुनीता बिष्ट, पुष्पा शाह, भजनी बिष्ट, गीता देवी, सुनीता सती, सुषमा देवी, गंगोत्री देवी, शांति थपलियाल, बीना देवी, सरस्वती देवी, सुधा, शशि, अंजली, सुनीता देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।
