नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता रावत ने थराली में निकाली जन आभार रैली

खबर शेयर करें

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता रावत ने थराली में निकाली जन आभार रैली

 थराली।
नगर पंचायत थराली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता रावत ने थराली मुख्य बाजार में जन आभार रैली निकाली ।
जन आभार रैली भारतीय स्टेट बैंक थराली से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए केदारबगड़, राड़ीबगड़, तहसील थराली, कोटडीप, थराली गांव, प्राणमती तथा अपर बाजार होते हुए देवराड़ा तक पहुंची,इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रचंड मतों से जीत के लिए जनता का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
सुनीता रावत ने कहा कि यह जीत मेरी जीत नहीं बल्कि जनता की जीत है और निकट भविष्य में नगर पंचायत थराली के विकास कार्यों के लिए और नगर पंचायत थराली के चहुंमुखी विकास के लिए मैं कार्य करूंगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी, आज जनता ने भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को नकार दिया है थराली विधानसभा के थराली, नंदानगर और नंदप्रयाग नगर पंचायत में जनता ने बदलाव किया हैं, आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिली, कार्यकर्ता गढ़वाली हिन्दी गीतों पर जमकर नृत्य किया और मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थराली केअध्यक्ष विनोद रावत, उपाध्यक्ष विनोद चंदोला, नगर अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई, जिला महामंत्री संदीप कुमार पटवाल, हेमन्त चन्दोला, शौर्य प्रताप रावत, गोदांबरी रावत, मनीष चन्दोला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा पटवाल,महेश उनियाल,मनोज रावत, जोली कबीर सिद्दीकी, हरीश चंदोला, योगी ठाकुर, जितेंद्र रावत, पंकज जोशी, मनोज चंदोला, उमेश पुरोहित, दिनेश रावत, प्रेम बुटोला, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत लवलेश पंत आदि लोग उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *