पर्यवेक्षकों के सामने नगरपालिका अध्यक्ष गौचर में भाजपा के 06 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की*

खबर शेयर करें

*पर्यवेक्षकों के सामने नगरपालिका अध्यक्ष गौचर में भाजपा के 06 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की*

चमोली
भाजपा हाईकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के सामने नगरपालिका गौचर के अध्यक्ष पद के 6 (छह) पार्टी के कार्यकर्ताओं अनिल नेगी, जयकृत बिष्ट, लक्ष्मण सिंह राणा, गजेन्द्र सिंह नयाल, नवीन टाकुली और मनीष चौहान द्वारा अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई है।
गुरूवार को गौचर के लिये नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक भरत सिंह चौधरी, ऋषि कण्डवाल व सह प्रभारी चण्डी प्रसाद भट्ट यहां पहुंचे और नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये संभावित दावेदारों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद के दावेदारों के बारे में जानकारी जुटाई गई और दावेदारों से अलग अलग बातचीत कर उनका मन टटोला गया। बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त अध्यक्ष पद को विजयी बनाने के लिये एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि जिसे भी पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद के लिये घोषित किया जाएगा सभी एकजुटता के साथ उसे विजयी बनायेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *