बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली – रूद्रप्रयाग की सीमा पर कमेड़ा भूस्खलन क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही पर रात्रि को लगाई गई रोक*

खबर शेयर करें

 

चमोली

*बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली – रूद्रप्रयाग की सीमा पर कमेड़ा भूस्खलन क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही पर रात्रि को लगाई गई रोक*

यह रोक आज से 28 फरवरी तक रहेगी। वाहनों को रोकने के लिये पुलिस की तैनाती कर दी गई है। हाईवे पर आवाजाही बंद होने से छोटे वाहन गौचर से सारी सम्पर्क मोटर मार्ग से होते हुऐ रूद्रप्रयाग तक आवाजाही कर सकते हैं। छोटे और बड़े वाहनों के लिये रूद्रप्रयाग से पोखरी कर्णप्रयाग मार्ग पर सुविधा उपलब्ध है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि भूस्खतित क्षेत्र में बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान कई दिनों तक यातायात बाधित रहा था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड इस भूस्खतित क्षेत्र का स्थायी ट्रीटमेंट कार्य कर रहा है। इस कार्य के दौरान यातायात सूचारू रहने से दिक्कत हो रही है। तथा दुर्घटना का भी अंदेशा रहता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुऐ रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक यातायात को बंद किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *