उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की है।

खबर शेयर करें

नारायणबगड़ ।

चिन्हीकरण से वंचित रह गए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की है।

तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को आज तक चिन्हित नहीं किया गया है।

जबकि वर्ष 2017 में सभी आंदोलनकारियों ने आंदोलन से संबंधित अपने दस्तावेज जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर दिए थे। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा है कि 9 नवंबर से पूर्व चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू न की गई तो वे राज्य स्थापना दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएंगे।

ज्ञापन में चिन्हीकरण से वंचित रह गए आंदोलनकारी दलवीर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, खीमसिंह नेगी,गंगासिंह रावत,रधुवीर सिंह नेगी, महावीर सिंह,मोहन सिंह,धर्मसिंह रावत, गबरसिंह, सबरसिंह,रामानंद भट्ट, गोपाल सिंह रौतेला आदि आंदोलनकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *