तीन सब इंस्पेक्टर की टीम ने पकड़े पांच वारंटी
हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं को शतप्रतिशत तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में कोतवाल लक्सर ने न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामिल हेतु पुलिस टीम गठित कर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से
पप्पू कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी भिक्कमपुर जीतपुर थाना कोतवाली लक्सर,राकेश कुमार पुत्र ईलमचन्द निवासी फतवा थाना लक्सर,एहसान पुत्र फुरकान निवासी आदर्श कालोनी थाना कोतवाली लक्सर,शहजाल पुत्र स्व0 शरीफ गुल्ला निवासी जसोदरपुर थाना कोतवाली लक्सर,शाहनवाज पुत्र दिलशाद निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर वारंटियों को मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर पकड़ा गया।पुलिस टीम में सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार,एसआई नरेन्द्र सिह,एसआई नवीन चौहान,कांस्टेबल बिरेन्द्र तोमर,कांस्टेबल अरुण नेगी,कांस्टेबल दिगम्बर राय,कांस्टेबल संजय पंवार,कांस्टेबल वीरेन्द्र शामिल रहे।