खेल महाकुंभ के अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बच्चों ने बहाया पसीना*

खबर शेयर करें

*खेल महाकुंभ के अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बच्चों ने बहाया पसीना*

चमोली

पोखरी विकासखंड के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ की बमोथ में हुई अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अव्वल आने के लिए खूब पसीना बहाया।
न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ की हाईस्कूल बमोथ में संपन्न हुई अंडर 17 आयु वर्ग में बालिका वर्ग की भाला फेंक में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्वींठी की छात्राएं, उर्वशी, प्रिया व प्रियांशी सफल रहने में कामयाब रही। जबकि बालक वर्ग में हाईस्कूल बमोथ का छात्र आयुष ने प्रथम, जीआईसी सरमोला का छात्र आयुष ने द्वितीय व बमोथ के आदित्य तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। कब्बड्डी बालक वर्ग में बमोथ ने प्रथम, सरमोला ने द्वितीय व बमोथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में सरमोला ने प्रथम क्वींठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक बालक वर्ग में सरमोला का छात्र आयुष व मयंक ने क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा बमोथ के छात्र आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में क्वींठी की प्रिया ने प्रथम, बमोथ की राधिका ने द्वितीय व सरमोला तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में बमोथ का आयुष प्रथम, सरमोला का आयुष द्वितीय व बमोथ का आदित्य तृतीय रहा। इसी के बालिका वर्ग में बमोथ की राधिका ने प्रथम, सरमोला की हिमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो – खो बालक वर्ग में सरमोला ने प्रथम, बमोथ ने द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में सरमोला ने प्रथम, क्वींठी द्वितीय स्थान पर रहा। बालीवाल प्रतियोगिता में बमोथ ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया तीसरे स्थान पर जीआईसी सरमोला रहा।
3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बमोथ का आयुष ने प्रथम स्थान, सरमोला के अंशु ने द्वितीय तथा बमोथ के अर्चित तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। बालिका वर्ग में बमोथ की सृष्टि ने प्रथम, सरमोला की ज्योति व दीपिका क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बमोथ का छात्र अर्चित ने प्रथम स्थान, सरमोला के छात्र पीयूष व ऋतिक ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के बालिका वर्ग में सरमोला की प्रिया ने प्रथम बमोथ की सृष्टि व आकृति क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सरमोला का छात्र विजय ने प्रथम स्थान, बमोथ का छात्र प्रतिमन व आयुष ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सरमोला की नेहा व भूमिका क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान और बमोथ की सृष्टि तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही।
इसके अलावा बच्चों ने 400, 200 तथा 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद आदि में भी खूब दमकल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में माध्यमिक विद्यालय बमोथ के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह चौधरी, देवेन्द्र वर्त्वाल, पंकज थपलियाल, महेंद्र सिंह नेगी, रमेश चंद्र सिंह, के अलावा गौरव पुरोहित, राजेश पन्त, आनन्द मणि देवली, जगजीवन कनवासी, विनोद पुरोहित, रितिका जोशी, मोनिका थपलियाल, देवेन्द्र कुमार, निक्की पंवार बमोथ स्कूल के कर्मचारी सुनील जग्गी, पुष्पेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *