*गौचर से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खोजबीन जारी*

खबर शेयर करें

*गौचर से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खोजबीन जारी*

चमोली

बीते 9 अक्टूबर को नगरपालिका क्षेत्र गौचर से लापता हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला विजया देवी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि पुलिस प्रशासन और पारिवारिक जनो द्वारा महिला की खोजबीन जारी है।
9 अक्टूबर को लापता महिला के बारे में बताया जा रहा है कि महिला को आखिरी बार रूद्रप्रयाग में एक होटल के समीप देखा गया था। लेकिन उसके बाद परिजनों को कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है ‌


परिजनों द्वारा चमोली व रूद्रप्रयाग के पुलिस प्रशासन से महिला की खोजबीन की गुहार लगाई है।
महिला के पुत्र दिगपाल लाल जो कि आइटीबीपी छत्तीसगढ़ में तैनात है, अपनी माता जी की लापता होने की सूचना पर घर पहुंच गये है। पुत्र वधू सीमा देवी के अनुसार 9 अक्टूबर की शाम को उनकी सास विजया देवी कमरे से बाहर गई, काफी देर तक नहीं लौटने पर तलाश की गई मगर उनका कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि उनको 10 अक्टूबर को रूद्रप्रयाग में एक होटल के सामने देखा गया था।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *