नशे को ना, खेल को हाँ के उत्साह के साथ तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन।
स्पोर्ट्स मीट 2024-25 का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित।
देहरादून।
देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हो गया है। समापन समारोह के मौके पर उत्तराखंड लोक मुख्य अतिथि सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जगमोहन सिंह राणा, विशिष्ठ अतिथि कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक कैलाश अस्पताल डॉ. विकास सांगवान, अति विशिष्ठ अतिथि 38 राष्ट्रीय गेम में महिला बैडमिंटन टीम में रजत पदक विजेता अक्षिता मनराल,सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के सीएमडी रमेश चन्द्र जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता टीम व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स मीट 2024 – 25 नीलकंठ ग्रुप के नाम रही। तो वहीं नंदा देवी ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंचाचूली ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन पर शानदार परेड निकाली, मुख्य अतिथियों ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया।