पुरोला विधायक ने महिला मंगल दलों को बांटी सामग्री ।

खबर शेयर करें

पुरोला विधायक ने महिला मंगल दलों को बांटी सामग्री ।

उत्तरकाशी/पुरोला

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी के वन विश्राम गृह नेटवाड में आयोजित कार्यक्रम न्यायालय पंचायत जखोल,दौणी एवं सिंगतूर पट्टी के कुल 37 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को अपनी विधायक निधि से प्रथम चरण में सामुहिक कार्यक्रमों के लिए सामाग्री कुर्सियां, फ्रेशर कुकर, भिगोने, परात, टेंट, कड़ाई, दरी, ढोलक करतार आदि सामग्री वितरित की । इस दौरान महिला मंगल दलों की सौंकड़ो महिलाएं दूर दराज से पहुंची और इस अभिनव पहल के लिए विधायक का आभार जताया, महिलाओं ने कहा कि इस सामग्री से गांव में आयोजित विवाह एवं दैवीय कार्यक्रम में सुलभता होगी, इस दौरान पुरोला विधायक ने कहा कि अपनी विधायक निधि से प्रथम चरण में युवा कल्याण विभाग में पंजीकृत महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को सामुहिक कार्यक्रमों के कुशल संपादन के लिए टैंट बर्तन इत्यादि सामाग्री बांटी जा रही है ताकि महिलाओं को कार्यक्रम आयोजित करने में सुलभता होगी और कहा मोदी जी एवं धामी जी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है और महिलाओं के संरक्षण तथा शोषण को रोकने के ऐतिहासिक कानून बनाए गए हैं और उन्होंने वर्तमान सरकार के दौरान हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को गिनाया । इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मोरी बचन पंवार ने अपने संबोधन में विधायक जी के कार्यों को सराहा गया ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *