प्रशासन नें किया अवैध गैस गोदाम सीज

खबर शेयर करें

प्रशासन नें किया अवैध गैस गोदाम सीज

देहरादून।

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गैस गोदाम को सीज कर दिया है। प्रशासन की टीम ने तड़के ही रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही की।

लीज समाप्त होेने के बाद भी वर्षों से उस जगह पर गैस गोदाम संचालित किया जा रहा था। आपको बता दें कि डीएम देहरादून की जनसुनवाई कार्यक्रम में गढ़ीकैंट निवासी 95 वर्षीय महिला ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम होने तथा भूमि कब्जे की शिकायत की थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही डीएम ने अवैध गैस गोदाम का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित करने के निर्देश दिए और मामले की जांच बिठा दी गई। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा इस पर कार्यवाही की, जिससे एक 95 वर्षीय बुर्जुग महिला फरियादी को न्याय मिला। वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढ़ाया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *