बजट सत्र के लिये सरकार पूरी तरह तैयार विपक्ष सरकार को घेरने के लिये पूरी तरह तैयार

खबर शेयर करें

बजट सत्र के लिये सरकार पूरी तरह तैयार
विपक्ष सरकार को घेरने के लिये पूरी तरह तैयार

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है,बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा जहां कार्यमंत्रणा और सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, तो वहीं विपक्ष ने भी सरकार को घेरने कि पूरी तैयारी कर ली है।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है सत्र के हंगामादार रहने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं, सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के द्वारा विधानसभा में कार्य मंत्रणा और सर्वदलीय बैठक बुलाई गई,जिसमे सदन का एजेंडा 20 फरवरी तक तय किया गया है,20 फरवरी को दोपहर 12:30 सरकार वित्तीय वर्ष 2025 – 26 का बजट पेश करेगी वहीं मंगलवार 18 फरवरी को राज्यपाल अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि सभी दलों से अपील भी की गई है की शिष्टाचार को देखते हुए सदन में विधायक अपनी बात संयम के साथ उठाए।
वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि सरकार के द्वारा सत्र की जो अवधि रखी गई है वह बेहद कम है, सत्र के दौरान वह सरकार पर लगातार दबाव बनाते हुए सत्र की अवधि को बढ़ाने की मांग करेंगे तो वही मूल निवास भू कानून बेरोजगारी महंगाई के मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को सदन में घेरने का काम करेगा।
मंगलवार से शुरू हो रहे हैं उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के हंगामादार रहने के आसार नजर आ रहे हैं विपक्ष जहां सत्र की अवधि कम होने समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की बात कर रहा है,तो वहीं सरकार हर जवाब को देने की बात कर रही है, ऐसे में देखना यही होगा कि क्या विपक्ष पर जो मित्र विपक्ष का धबा काफी समय से लगा हुआ है,उसको धुलने का काम इस बार कांग्रेस के विधायक करते हैं,या फिर बदली हुई रणनीति और आक्रामक रवैये से सरकार को घेरने में सदन में कामयाब होते हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *