*भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने भेंट की।*

खबर शेयर करें

देहरादून

आज मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने भेंट की।

 

सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम से किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतड़ी-सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर  जगमोहन सिंह राणा,  बलवीर सिंह राणा,  सरदार रावत,  तरवीन राणा,  अवतार रावत,  धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल,  जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान,  कमला जुड़ियाल आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *