*भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा रावत के नेतृत्व में भाजपा नेत्रियों द्वारा आईटीबीपी के पदाधिकारी व जवानों को राखी बांधी गई*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा रावत के नेतृत्व में भाजपा नेत्रियों द्वारा आईटीबीपी के पदाधिकारी व जवानों को राखी बांधी गई*


महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौचर कृष्णा रावत व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अंजु बिष्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा गोचर की टीम के कार्यकर्तियों ने 8 वीं बटालियन आईटीबीपी गौचर में जाकर आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार और उनकी टीम को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
महिला मोर्चा की सदस्याओं ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की तारीफ करते हुऐ कहा कि आईटीबीपी के जवान जहां सीमाओं पर तैनात रह कर देश की सुरक्षा में दिन रात लगे रहते हैं वहीं आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन जैसे कार्यो में भी हमेशा से सराहनीय कार्य करते रहे हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *